विदिशा नगर: प्रेस क्लब में शान से लहराया तिरंगा, पत्रकारों ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदिशा प्रेस क्लब में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस क्लब परिसर में विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पत्रकारगण, प्रेस क्लब से जुड़े सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।