👉#भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह बनीं सिटी पार्क आरडब्ल्यूए महिला विंग की अध्यक्ष
--#नवरात्रि पर आयोजित मां दुर्गा की चौकी एवं कीर्तन में हुआ महिला विंग का गठन
--#वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
शाहजहांपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर सिटी पार्क में आरडब्ल्यूए फेज-वन की ओर से मां दुर्गा की भव्य चौकी एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सिटी पार्क आरडब्ल्यूए की कोर कमेटी ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए महिला विंग का गठन किया। भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह को सिटी पार्क आरडब्ल्यूए महिला विंग का अध्यक्ष बनाया गया।नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. संगीता मोहन को संरक्षक, डॉ. मोनिका गुप्ता और दीपिका भसीन को उपाध्यक्ष, अमिता पांडे को सांस्कृतिक सचिव, रुचि को सह सांस्कृतिक सचिव, अनामिका अवस्थी को सचिव, प्रियंका को संयुक्त सचिव, रोली खन्ना को सामाजिक सचिव, नीरज सागर को सह सामाजिक सचिव, अनुपम दीक्षित को कोषाध्यक्ष और वृंदा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक अरविंद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और जेल अधीक्षक जेपी तिवारी समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।श्री दिनेश गोगिया की रामनगर कीर्तन मंडली ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा पंडाल मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में फेज-वन और फेज-टू के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनील वाजपेयी समेत समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। आयोजन के माध्यम से एकता, प्रेम, भाईचारे और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
स्वाति सिंह #citypark Suresh Kumar Khanna
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 18, 2026