मंडला: ग्राम अचली में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान, दीवार लेखन से जल संरक्षण का संदेश
Mandla, Mandla | Apr 9, 2026 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। गुरुवार दोपहर 3:30 ग्राम पंचायत सेमरखापा के पोषक ग्राम अचली में श्रमदान एवं दीवार लेखन किया गया।