पटना ग्रामीण: पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, माफिया बेच रहे बेड
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार की शाम 4 बजे पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूरी तरीके से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल में चूहा घुस रहा है। लोगों को बेड नहीं मिल रहा है। माफिया बेड बेचने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से काम करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पतालों का दौरा करना चाहिए