पाली: ग्राम बंट में लगातार हो रही बारिश के चलते भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, मलवे की चपेट में आने से बकरियां हुई घायल
Pali, Lalitpur | Aug 25, 2024 तहसील पाली अंतर्गत ग्राम बंट में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके चलते मलबे की चपेट में आने से एक बकरी पालक की बकरियां घायल हो गई। उसके द्वारा इसकी सूचना संबंधित लेखपाल एवं राजस्व विभाग के जिम्मेवारों को देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की गई है।