पाली: शराब पीकर पाली बसस्टैंड चौराहे पर उत्पात मचाने वाले आरोपी के पास दबिश में बरामद हुई 15 ली अवैध कच्ची शराब, मुकदमा दर्ज
Pali, Lalitpur | Aug 23, 2024 गुरुवार शाम के समय पाली बस स्टैंड चौराहे पर शराब के नशे में एक शराबी ने घंटो उत्पात मचाया था। साथ ही उसके द्वारा एक कार सवार महिलाओं के साथ अभद्रता की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पाली पुलिस ने आरोपी की पहचान कर मुखबिर की सूचना पर उसे 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आपकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।