पाली: कैथौरा निवासी युवक का आरोप फर्जी क्राइम ब्रांच ऑफिसर बनकर, केस में फंसाने की धमकी देते हुए मांगी 12500 रु की फिरौती
Pali, Lalitpur | Aug 24, 2024 ग्राम कैथौरा निवासी युवक ने पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने गांव से पाली की ओर आ रहा था।इसी दौरान उसे एक फर्जी फोन कॉल आई। फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को लखनऊ क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताते हुए, उसे एक फर्जी केस में फंसाए जाने की धमकी दी। व मामले को रफा दफा करने की एवज में उसे 12500 की फिरौती की रकम मांगी गई।