ललितपुर: ग्राम बंदर गुढ़ा निवासी आदिवासी महिलाओं ने क्षेत्रीय शराब माफियाओं पर लगाए धमकाते हुए शोषण करने के आरोप
बंदर गुढ़ा निवासी आदिवासी महिलाओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जाखलौन थाना क्षेत्र में संबंधित थाने की पुलिस की मिली भगत के चलते व्यापक स्तर पर अवैध कच्ची एवं पक्की शराब बेची जा रही है। साथ ही उक्त शराब माफियाओं द्वारा क्षेत्र के सहरियाओं का दबाव बनाते हुए शोषण किया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।