पाली: राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले आरोपी को पाली पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए भेजा न्यायालय
Pali, Lalitpur | Aug 24, 2024 कस्बा पाली के पीपरी वार्ड निवासी एक युवक ने लगभग तीन दिन पूर्व राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने आरोपी के घर से मोर का मांस, पंख एवं अन्य अवशेष बरामद किए थे। उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जहां पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है।