धौलपुर: सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में संविधान दिवस पर प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया
संविधान दिवस के अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने मंगलवार को फीता काटकर किया। जिला कलक्टर ने कहा कि यह आयोजन सभी नागरिकों को संविधान के प्रति सम्मान और कर्तव्यों को समझने का एक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।