करछना: देवरी कला गांव के सामने टमाटर लदा पिकअप पलटने से मार्ग पर बिखरे टमाटर, हजारों रुपए का हुआ नुकसान
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के सामने शनिवार सुबह 5 बजे करीब कुछ व्यवसायी पिकअप वाहन टमाटर लादकर मेंजा के लिए जा रहे थे। उसी दरमियान पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से टमाटर समूचे मार्ग पर बिखर गया। व्यवसायी अभय प्रताप के मुताबिक लगभग 10 हजार रुपए तक का नुकसान हुआ है।