करछना: करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में आई 15 से अधिक शिकायतें, एक भी शिकायत का नहीं हुआ समाधान
करछना थाना परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 15 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। लेकिन मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं किया जा सका। इससे फरियादी निराश होकर लौट गए।