करछना: मामा भांजा बाजार में दशहरा मेला के बाद लाइट और साउंड का कंपटीशन किया गया, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के मामा भांजा बाजार में बीते कल शनिवार को दशहरा मेला का आयोजन किया गया था,जबकि आज रविवार को दशहरा मेला के समापन के बाद साउंड व लाइट का कंपटीशन किया गया, जिसमें बाजार में भव्य सजावट तथा लाइट कंपटीशन को देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए हैं।