बक्सर: वीर कुंवर सिंह सेतु चेकपोस्ट पर 20 लाख रुपये की विदेशी शराब और बियर बरामद, 12 चक्का ट्रक जब्त
Buxar, Buxar | Apr 7, 2025 बक्सर में रविवार सोमवार की दरमियानी रात उत्पाद विभाग ने वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद विभाग ने 20 लाख की अवैध बियर तथा शराब जब्त की है. वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया. उत्पाद अधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि चेकपोस्ट पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे सफलता मिली.