कुटुंबा: अंबा में बतरे नदी पर बना ब्रिटिशकालीन पुल क्षतिग्रस्त, कई जगहों पर पुल की ढलाई टूटी और बाहर निकले सरिये
औरंगाबाद में अंबा-नवीनगर मुख्य पथ पर अंबा बाजार के समीप बतरे नदी के ऊपर बना ब्रिटिशकालीन पुल अब खतरे के संकेत देने लगा है। पुल के निचले हिस्से में कई जगहों पर ढलाई टूटकर अलग हो गयी है और लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं। पुल के किनारे के हिस्सों में भी टूट-फूट दिखाई देने लगी है। इसके बावजूद इस मार्ग से भारी वाहनों का लगातार परिचालन जारी है। क्षमता से कई गुना अ