सिरोही: सिरोही में योग प्रशिक्षकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मांगें न मानने पर योग दिवस के बहिष्कार की दी चेतावनी
Sirohi, Sirohi | Jun 15, 2026 सिरोही। आयुष नर्सेज महासंघ राजस्थान और अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ ने संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आयुर्वेद विभाग में पांच साल से कार्यरत योग प्रशिक्षकों की मांगों को लेकर दिया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि वे लंबे समय से मांगों को लेकर जानकारी दे रहे हैं।