8-इंच मोटी पाइप लाइन टूटी, सवा-तीन घंटे तक बहा हजारों-लीटर पानी : जलदाय विभाग के अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन, लोगों में आक्रोश। जालोर में जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भीषण गर्मी के बीच जहां पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है वहीं दूसरी तरफ आम जनता को 8 से 10 दिनों में एक बार पानी की सप्लाई दे रहे है। शनिवार दोपहर सुंदेलाव तालाब के पास एक पाइप लाइन फटने से करीब सवा तीन घंटे तक हजारों लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह गया। जब लोगों ने इसकी व्यर्थ बह रहे पानी की शिकायत देने के लिए अधिकारियों को फोन किया तो अफसरों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए या फिर कॉल रिसीव करना ही मुनासिब नहीं समझा। स्थानीय निवासी कमलेश ने बताया- लीकेज से बह रहे पानी को रूकवाने के लिए सीटी जेईएन (उम्मेदाराम) और ईएन (मुकेश कुमार) दोनों ही अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। लोगों ने जब एक्सईएन राजकुमार कटारा को लगातार कॉल किया, तो उन्होंने फोन उठाना ही जरूरी नहीं समझा। आखिर में थक-हारकर जब उच्च अधिकारी एसई संजय शर्मा को फोन लगाया गया, तो उन्होंने जनता की बात सुनने के बजाय कॉल को काट (डिस्कनेक्ट) कर दिया। हालांकि उन्होंने कुछ देर बात फिर कॉल कर बात की। तो लोगों ने कहां कि सभी के फोन बंद है और एक्सईन कॉल नहीं उठा रहे। तो उन्होंने कहां चलो मैं बात करता हूं। अधिकारियों की इस उदासीनता के कारण करीब सवा तीन घंटे तक 8 इंच के मोटे पाइप से हजारों लीटर कीमती पानी बहकर बेकार हो गया।
Jalor, Jalor | Jun 27, 2026