जमुई: घोरपारन जंगल स्थित अप लाइन के रेलवे ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पीएम के लिए लाया गया अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 17, 2025 घोरपारन जंगल स्थित अप लाइन के रेलवे ट्रैक से रविवार की शाम 4:12 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया गया है। जिसके शव को सोमवार की सुबह 9 बजे के करीब पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। सिमुलतला थाने के चौकीदार विनय कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रेन की चपेट में आन से एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।