जमुई: रंग-पेंट विवाद में महिसौड़ी बना रणक्षेत्र
मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग के आरोप से दहशत, सात घायल
Jamui, Jamui | May 27, 2026 जमुई शहर के महिसौड़ी इलाके में बुधवार शाम 6 बजे के करीब रंग-पेंट कराने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट, पत्थरबाजी और फायरिंग के आरोप लगे। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला और फायरिंग का आरोप लगाया