गुलाना: बिजली कटौती से परेशान सलसलाई के लोगों ने कनिष्ठ यंत्री को साैंपा ज्ञापन
सलसलाई क्षेत्र में दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है। इससे आमजन परेशान हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को सलसलाई क्षेत्र के लोगों ने बिजली कंपनी के कनिष्ठ यंत्री मनोज मालवीय को ज्ञापन साैंपा है। लोगों ने मांग की है कि बिजली कटाैती बंद की जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने बिजली कंपनी के कार्यालय में तैनात आउट सोर्स कर्मचारी को हटाने की मांग की है।