हांसी: सिसाय बोलान में खेत में पानी लगाने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी
Hansi, Hissar | Jul 26, 2024 सिसाय बोलान में खेत में पानी लगाने गए युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। युवक लाइट जाने के बाद जनरेटर से मोटर की तार जोड़ने गया था। इसी दौरान उसे करंट का तेज झटका लगा। परिजन खेत में पहुंचे तो वह अचेत हालत में मिला। उसे हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।