हांसी: कंवारी सुल्तानपुर मोड़ बेकाबू होकर पलटी कार:बुजुर्ग महिला की मौत; मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहा था परिवार
Hansi, Hissar | Jul 26, 2024 कंवारी सुल्तानपुर मोड़ पर बेकाबू होकर कार पलट गई। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। जिन्हें मामूली चोट आई है।गाड़ी के पलटते ही सभी लोग गाड़ी में फंस गए और आस- पास के लोगों ने उन्हें गाड़ी से निकालने का प्रयास किया। विनोद की मां को सीने में गहरी चोट लग गई। शव का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा