हांसी: हांसी में भाजपा MLA के निजी सचिव और उसके साथी के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, दोनों हुए घायल
Hansi, Hissar | Jul 25, 2024 हांसी में भाजपा विधायक विनोद भयाना के निजी सचिव रवि अरोड़ा व उसके साथी पर 3 युवकों ने हमला कर दिया। दोनों को बुरी तरह से पीटा गया। रवि अरोड़ा को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी है ओर एक हाथ भी टूट गया। हांसी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।हमला करने वाले युवक भी हांसी के ही हैं। उन्होंने बात करने के लिए बुलाया था।