इटकी: इटकी में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से टला कार्यक्रम
Itki, Ranchi | Aug 23, 2026 इटकी :- झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में इटकी जगन्नाथ मंदिर के पास शनिवार रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला जलाने की तैयारी कर रहे छात्रों की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी। पुलिस को भनक लगते ही छात्र फरार हो गए। पुलिस ने एक घंटे कैंप कर वाहनों की सघन जांच की।