कुरई: सिवनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिलाओं को बताए गए कानूनी अधिकार और सुरक्षा कानून
Kurai, Seoni | Jun 17, 2026 सिवनी के वन स्टॉप सेंटर में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। अपर जिला न्यायाधीश बलवीर सिंह धाकड़ और न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना यादव ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो और दहेज प्रतिषेध कानून सहित महिला हेल्पलाइन एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी।