हसनगंज: उन्नाव के हरचंदपुर गांव में पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका, पति ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
उन्नाव जनपद के थाना अजगैन क्षेत्र के अंतर्गत हरचंदपुर गांव में मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे पत्नी ने पति को शराब पीने से मना किया तो पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी वही पारिवारिक जनों के द्वारा पीड़ित पति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया