इंदौर: अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लवकुश कॉलोनी में नानी के घर पर घटना
Indore, Indore | Jan 12, 2025 इंदौर के हीरा नगर के लवकुश कॉलोनी में रहने वाली नैना हनुमंतिया नामक युवती ने अपनी नानी के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतिका उज्जैन की रहने वाली थी और इंदौर में अपने नाना नानी के घर रहकर ही पढ़ाई भी करती थी। वही जब परिजनों ने युवती को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।