इंदौर: मैकेनिक नगर में शादी समारोह में गाली-गलौज और पत्थरबाजी, आरोपियों ने मांगी माफी
Indore, Indore | Jan 12, 2025 इंदौर में विजय नगर थाना क्षेत्र के मैकेनिक नगर में चल रही शादी समारोह के दौरान गाली-गलौच, मारपीट और पत्थर फेंककर गाड़ियों के कांच तोड़ने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने समारोह में अराजकता फैलाते हुए गाली-गलौच की और पत्थर फेंककर गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। इस मामले की रिपोर्ट जैन परिवार ने दर्ज कराई थी।