चाचौड़ा: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने की जनसुनवाई, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए 220 लोगों ने दिए शिकायती आवेदन
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 7 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए 220 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने मौके पर संबंधित विभाग अधिकारी को समय सीमा में निराकरण के आदेश दिए। सभी तहसील से जनसुनवाई में आए लोगों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड नेत्र परीक्षण एचआईवी जांच की सुविधा दी गई।