Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

बेटियों की शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, एनजीओ संचालक के खिलाफ एसपी से शिकायत मुरैना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए श्री राधे सर्व समाज कल्याण समिति एवं उसके संचालक राजवीर सिंह घायल पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संस्था द्वारा बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर लोगों से धनराशि जमा कराई गई, लेकिन बाद में न तो वादे पूरे किए गए और न ही जमा राशि वापस की गई। पीड़ितों के अनुसार संस्था का कार्यालय न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में संचालित था, जो वर्तमान में बंद है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एनजीओ संचालक राजवीर सिंह घायल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके मोबाइल नंबर बंद हैं और बताए गए पते पर भी कोई नहीं मिल रहा है। जनसुनवाई में पहुंचे एजेंटों और पीड़ितों ने आरोप लगाया कि संस्था ने बड़े पैमाने पर गरीब भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये एकत्र किए हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। #मुरैना #morena #NGO #ठगी #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jun 17, 2026

MORE NEWS

हैलो चंबल की खबर का असर, शिक्षिका निलंबित।

मुरैना। हेलो चंबल की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए व्यस्त सड़क पार कर चिल्लर 250मीटर दूर तक जाना पड़ता था। इतना ही नहीं, मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चे अपने जूठे बर्तन धोने के लिए भी सड़क पार कर पूर्व विधायक के कार्यालय के पास स्थित पानी के स्रोत तक जाते थे, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।
इस गंभीर लापरवाही को हैलो चंबल ने प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया। खबर के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराई। जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।
इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब विद्यालय में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था जल�

हैलो चंबल की खबर का असर, शिक्षिका निलंबित। मुरैना। हेलो चंबल की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए व्यस्त सड़क पार कर चिल्लर 250मीटर दूर तक जाना पड़ता था। इतना ही नहीं, मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चे अपने जूठे बर्तन धोने के लिए भी सड़क पार कर पूर्व विधायक के कार्यालय के पास स्थित पानी के स्रोत तक जाते थे, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। इस गंभीर लापरवाही को हैलो चंबल ने प्रमुखता से प्रकाशित और प्रसारित किया। खबर के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराई। जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब विद्यालय में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था जल�

Morena Nagar, Morena | Jul 13, 2026

मुरैना NH-44 ओवरब्रिज पर महीनों से पसरा अंधेरा, बंद स्ट्रीट लाइटें बढ़ा रहीं हादसे का खतरा

मुरैना शहर के नेशनल हाईवे-44 पर बने ओवरब्रिज पर पिछले कई महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय पूरा पुल अंधेरे में डूबा रहता है। इस वजह से वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पुल पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इन्हें चालू कराने की कोई पहल नहीं की गई। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के बीच कम दृश्यता के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराई जाएं, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। खराब या बंद स्ट्रीट लाइटें सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं।
#morena #मुरैना

मुरैना NH-44 ओवरब्रिज पर महीनों से पसरा अंधेरा, बंद स्ट्रीट लाइटें बढ़ा रहीं हादसे का खतरा मुरैना शहर के नेशनल हाईवे-44 पर बने ओवरब्रिज पर पिछले कई महीनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय पूरा पुल अंधेरे में डूबा रहता है। इस वजह से वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पुल पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इन्हें चालू कराने की कोई पहल नहीं की गई। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के बीच कम दृश्यता के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराई जाएं, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। खराब या बंद स्ट्रीट लाइटें सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं। #morena #मुरैना

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026

शराब ठेके के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, फैलाई दहशत

मुरैना शहर में शनिवार देर शाम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपीनाथ की पुलिया स्थित शराब ठेके के पास एक स्नैक्स दुकान पर मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने कथित तौर पर पांच राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवक स्नैक्स दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से मुफ्त में नमकीन मांगने लगे। दुकानदार के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बदमाशों ने देशी कट्टा निकालकर लगातार फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों �

शराब ठेके के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, फैलाई दहशत मुरैना शहर में शनिवार देर शाम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपीनाथ की पुलिया स्थित शराब ठेके के पास एक स्नैक्स दुकान पर मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने कथित तौर पर पांच राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक स्नैक्स दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से मुफ्त में नमकीन मांगने लगे। दुकानदार के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बदमाशों ने देशी कट्टा निकालकर लगातार फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों �

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026

मुरैना -  नवनीत सिंह तोमर अंबाह जेल से हुए रिहा।

मुरैना: कई दिनों से अपने गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे नवनीत सिंह तोमर को पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
नवनीत सिंह तोमर की मांग केवल इतनी थी कि उनके गांव तक वर्षों से सड़क नहीं बनी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर वे लगातार धरने और अनशन पर बैठे थे।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि गांव की सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।

मुरैना - नवनीत सिंह तोमर अंबाह जेल से हुए रिहा। मुरैना: कई दिनों से अपने गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे नवनीत सिंह तोमर को पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। नवनीत सिंह तोमर की मांग केवल इतनी थी कि उनके गांव तक वर्षों से सड़क नहीं बनी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मांग को लेकर वे लगातार धरने और अनशन पर बैठे थे। इस मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों और समर्थकों का कहना है कि गांव की सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026

मुरैना में शराब के ठेके के सामने फायरिंग की कोशिश, वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत

मुरैना। शहर में देर शाम शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार में कथित तौर पर फायरिंग करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपीनाथ की पुलिया स्थित शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाश पहुंचे और सरेराह फायर करने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार और शराब के ठेके के सामने इस तरह की वारदात अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

#मुरैना #morena #चंबल

मुरैना में शराब के ठेके के सामने फायरिंग की कोशिश, वीडियो वायरल, व्यापारियों में दहशत मुरैना। शहर में देर शाम शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार में कथित तौर पर फायरिंग करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपीनाथ की पुलिया स्थित शराब के ठेके के सामने बाइक सवार बदमाश पहुंचे और सरेराह फायर करने का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले बाजार और शराब के ठेके के सामने इस तरह की वारदात अपराधियों के बढ़ते हौसलों को दर्शाती है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। #मुरैना #morena #चंबल

Morena Nagar, Morena | Jul 12, 2026