तुलसीपुर: गौरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
तुलसीपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। मृतक शक्तिमान यादव सोनैची कैलाशगढ़ गांव के निवासी थे जब वह बाइक से अपने मेडिकल स्टोर जा रहे था, गौरा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।