आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जिसके चलते शनिवार को आबकारी निरीक्षक हृदय नारायण पांडे ने अपनी टीम के साथ ग्राम खाकिन व मकसूदपुर में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी कर लगभग 80 किलोग्राम गुड़ लहन नष्ट कर लगभग 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की।