मोहम्मदी: अलविदा की नमाज को लेकर मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में सभी मस्जिदों पर पुलिस बल दिखा तैनात
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में अलविदा की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात दिखा। मस्जिदों पर पहुंच रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों की सुविधा और शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा कराने हेतु सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह व कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।