पसगवां कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक देसी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। अभियुक्त की पहचान पप्पू उर्फ़ खुर्शीद पुत्र गुड्डू कसाई हैदर अली निवासी मोहल्ला मौलवीगंज कस्बा बरवर के रूप में हुई है। वहीं, अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।