मोहम्मदी: युवा समाज सेवा समिति की बैठक नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुई संपन्न
युवा समाज सेवा समिति की एक बैठक श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पंडित राधाकृष्ण मिश्रा की अध्यक्षता व अतुल रस्तोगी के संचालन में सम्पन्न हुई। जिसमें रंग महोत्सव का आय-व्यय प्रस्तुत किया।आगामी चैत्र नवरात्रि पर मंदिर में अखण्ड ज्योति व कलश की स्थापना व प्रतिदिन पूजन अर्चन तथा सायं काल 4 से 6 बजे तक महिला मण्डल द्वारा भजन व कीर्तन किया जायेगा ।