उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में ग्रामीणों ने डीएम का काफिला रोककर समस्या बताई, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालपुर पंचायत स्थित माध्यमिक विद्यालय कुमरगंज में नवनिर्मित नो एसीआर भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर डीएम अभिषेक रंजन के काफिले को रोककर उनसे समस्या सुनाई गई। इस दौरान डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष को जांच के आदेश दिए, वहीं एसडीएम ने कहा कि जल्द जांच रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा ताकि कार्य प्रारंभ हो।