पूरनपुर: सिद्धनगर में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष की आत्मदाह की चेतावनी के बाद 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर की रहने वाली पूर्व प्रधान एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रामनगर मंडल नीरज मिश्रा ने हजारा पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर मामले की शिकायत पीलीभीत सासंद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से कर मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।