हरदोई: शहर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में कुलदीप निवासी रद्देपुरवा को किया गिरफ्तार, मुआवजा न देने के लिए की थी हत्या
Hardoi, Hardoi | Mar 25, 2025 23 मार्च को कोतवाली शहर पर सत्यवती उर्फ लीलावती निवासी रद्धेपुरवा थाना कोतवाली शहर की घर पर मौत होने की सूचना मिली। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर महिला के पति, उसकी दूसरी पत्नी व उनके पुत्रों द्वारा बिमारी के चलते मौत होना बताया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से आया था।