हरदोई: यूपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने स्वामी विवेकानंद सभागार में की प्रेस वार्ता
Hardoi, Hardoi | Mar 25, 2025 यूपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2017 में जिस हालत में उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी ने अन्य पार्टियों ने पहुंचा दिया था वहां से जॉइनिंग सीट पर योगी जी आए और उन्होंने कानून व्यवस्था को ठीक किया किसानों के ऋण को तुरंत माफ किया।