हरदोई: मुरवां गांव में मकान निर्माण के दौरान नींव खुदाई में मिले पुराने और कीमती सिक्के, पुलिस को दी गई जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 25, 2025 हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे मकान निर्माण के लिए नींव खुदाई के दौरान पुराने और कीमती सिक्के मिलने से हड़कंप मच गया।जैसे ही मजदूरों ने मिट्टी में दबे इन सिक्कों को देखा, इलाके में यह खबर तेजी से फैल गई। सिक्के मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।