हरदोई: राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की महाराण सांगा पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने किया प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Mar 25, 2025 सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महाराण सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में हरदोई में क्षत्रिय महासभा ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहाकि महाराणा सांगा जैसे वीर योद्धा और देश भक्त पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना गतल है।