गुन्नौर: बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेंऊआ हसनगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बबराला थाना क्षेत्र मेहुआ हसनगंज गांव में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। शीला देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके