पंचकूला के सेक्टर 21 में एक बुजुर्ग महिला की ह*त्या के मामले में पंचकूला पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,आपको बता दे कि रिटायर्ड कैप्टन की बुजुर्ग पत्नी की ह*त्या कर दी गई थी और उसके बाद छत पर श*व को छुपाने का प्रयास किया गया था, इस मामले को लेकर जब रिटायर्ड कैप्टन ने अपने लापता हुई पत्नी की सूचना दी तो जांच में खुलासा हुआ कि घर में ही काम करने वाली नौकरानी ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर ह*त्या की घटना को अंजाम दिया। इस पूरी घटना के पीछे कुछ दिन पहले मृ*तक महिला के घर से सोने की ज्वेलरी चोरी हुई थी जिसको लेकर नौकरानी पर शक था और वह नौकरानी से बातचीत करने के लिए उसके घर पर गई इसी दौरान बहस हाथा पाई तक पहुंच गई और नौकरानी ने धक्का मार दिया जिसके कारण गंभीर चोट आने से महिला की मौ*त हो गई । फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह के द्वारा एक पत्रकार वार्ता की गई जिसमें उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जिस नौकरानी ने इस घटना को अंजाम दिया है वह करीब 15-20 साल से इसी घर में काम कर रही थी और घर की मालकिन को शक था कि उसके घर से ज्वेलरी चोरी हुई है जिसको लेकर यह बात करने के लिए नौकरानी के पास गई थी फिलहाल इस मामले को लेकर जहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मौत के कारणों की जांच के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा सके। पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि नौकरानी की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं थी और उन्होंने मीडिया के माध्यम से पंचकूला निवासियों से अपील की है कि घर में काम करने वाले नौकरों की वेरिफिकेशन करवा वही इस पूरे मामले को लेकर अभी भी पुलिस कई तथ्यों पर जांच के बाद ही खुलासा कर पाएगी लेकिन कहीं ना कहीं हत्या के चंद घंटे के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
बाइट:- अदिति सिंह- डीसीपी पंचकूला
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia