पाली: कुसमुंडा में 12 जून को ठेका मजदूरों और भूविस्थापितों की विशाल महासभा का आयोजन
Pali, Korba | Jun 10, 2026 कोयला खदानों और औद्योगिक क्षेत्रों में ठेका मजदूरों व भूविस्थापितों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय कालरी वर्कर्स फेडरेशन (RCWF) ने 12 जून को कुसमुंडा के महतारी अंगना मैदान में विशाल महासभा बुलाने का ऐलान किया है। आयोजकों का कहना है कि ठेका मजदूरों और भूविस्थापितों के साथ हो रहे शोषण, सुरक्षा की अनदेखी और अधिकारों के हनन के खिलाफ यह महासभा आयोजित की जा रही है।