प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर घर में जलाया जाएगा आशीर्वाद का दीप : अर्चना चौहान
हमीरपुर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हमीरपुर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना करेंगी।
अर्चना चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी बहनों से आह्वान किया कि वे अपने घरों में ‘प्रधानसेवक के नाम आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाएं।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एक दीप सेवा के 25 वर्षों के नाम और एक दीप उस संकल्प के नाम जलाया जाएगा, जो निरंतर राष्ट्र को नई दिशा देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर का दीप, हर हृदय की प्रार्थना और हर शुभकामना मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के लिए आशीर्वाद का प्रकाश बने।
अर्चना चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यह पहल उनके प्रति सम्मान, स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से भी इस कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया।