कोंडागांव: जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की हुई बैठक, कलेक्टर ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कार्य में तेजी लाने दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली और लंबित निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने नवंबर माह में शुरू होने वाले बस्तर ओलंपिक के पंजीयन के लिए इच्छुक विद्यार्थियों एवं युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन कराने सभी जनपद सीईओ एवं महाविद्यालयों-विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया।