कोंडागांव: ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक डाटा एंट्री के अतिरिक्त कार्यभार से परेशान, संघ ने कोंडागांव CMHO को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक डाटा एंट्री के अतिरिक्त कार्यभार से परेशान हैं। वे मूल कार्य के साथ-साथ ऑनलाइन डाटा एंट्री का कार्य करने को मजबूर हैं। इस अतिरिक्त कार्यभार से स्वास्थ्य कर्मचारियों की आंखों और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ गई है। कर्मचारी संघ ने शासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए ऑनलाइन डाटा एंट्री का काम बंद करने की मांग की है।