पखांजूर: नेशनल हेराल्ड केस में नई एफआईआर दर्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन
पखांजुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया.पुतला दहन पखांजुर नया बाजार चौक में किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार पर राजनीतिक विद्वेष और विपक्ष को डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया।