इटारसी: इटारसी में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई की, ₹39,900 की अवैध शराब जब्त
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए इटारसी के औद्योगिक क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे कार्रवाई की। इस दौरान देशी-विदेशी मदिरा, हाथ भट्टी शराब और 270 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 39 हजार 900 रुपये बताई गई है। दोनों कार्रवाइयों में कुल 10 प्रकरण दर्ज किए।