नागौर: बासनी गांव में आनी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जलदाय विभाग के अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jun 27, 2024 नागौर जिले के बासनी गांव में गुरुवार को पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। बार बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।